2025 आईपीएल आरसीबी ने जीत लिया है, 2008 से लगातार खेलती आ रही और कई बार प्ले ऑफ में पहुंच कर भी आरसीबी नहीं जीत सकी थी। लेकिन 18 साल की मेहनत रंग लायी और अब आखिर में बेंगलोर फ्रैंचाइज़ वाली टीम चैम्पियन बन ही गयी।
लेकिन इस बीच एक तस्वीर पर सबक ध्यान गया। जहाँ पर आईपीएल ट्रॉफी लिए कोहली और टीम के साथ साथ आरसीबी के पुराने सुपरस्टार रहें, कोहली और डिविलियर्स भी खड़े थे। यह फोटो कल से अब तक सोशल मिडिया पर वायरल है।
इस फोटो के पीछे की कहानी ये है कि यह दोनों ही खिलाड़ी आरसीबी का बहुत लम्बे समय तक हिस्सा रहे हैं और कोहली के साथी रहे हैं। इसलिए इस ऐतिहासिक दिन कोहली ने उन्हें सम्मान देने के लिए और इस जीत में शामिल करने के लिए ग्राउंड पर बुलाया था।
जब यह तीन बड़े स्टार एक साथ खड़े थे तो कैमरा ने इस खूबसूरत पल को क़ैद कर लिया और जहाँ यह तीनो एक साथ खड़े थे वो फोटो हर जगह वायरल होना शुरू हो गया।
गौर करने की बात ये है कि कोहली ही 18 साल के आईपीएल इतिहास में इकलौते ऐसे खिलाडी हैं जो लगातार सिर्फ एक ही टीम के साथ खेलें और उसका हिस्सा रहें हैं, यह जीत उनके लिए मायने रखती है।