साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को दिल्ली में हरा कर सत्ता हासिल की थी। उस वक्त कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक साथ इंडिया गठबंधन में हो कर भी अलग अलग चुनाव लड़ रहे थे।
लेकिन चुनाव हो जाने के बाद, नतीजे आने के बाद से अब तक दोनों दल एक दूसरे के खिलाफ कोई तीखी बात कहने से बच रहे थे। लेकिन केजरीवाल ने गुजरात में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने खुलेआम कहा है कि “कांग्रेस सिर्फ भाजपा की चाकरी करती है और भाजपा की नौकरी करती है उसकी नौकरी करती है” इस हमले का असर सिर्फ गुजरात ही में नहीं, दिल्ली तक होने वाला है।
इसमें कोई दो राय नहीं है।

इस बयान को सीधे तौर पर इंडिया गठबंधन से जोड़ा जाना लाज़मी है। अब देखना यह है कि कांग्रेस का क्या रुख होता है और वो इस पर क्या टिप्पणी करती है।
क्योंकि सीधे केजरीवाल से हमला, बड़ा हमला है। वैसे राज्य के तौर नेता बयान दे देते हैं लेकिन इस तरह तो यह माना जाना तय है कि केजरीवाल अब इंडिया गठबंधन में कुछ दिनों के ही मेहमान हैं।
