ग्राम चिकित्सालय, कल यह खूबसूरत वेब सीरीज देख कर पूरी करी।
बहुत अच्छे से गांव, देहात और वहां रहने वाली आवाम के हिस्से की कहानी को सामने रख कर दिखाया गया है।
गांव में बीमार होने पर, दवाई लेना कितना मुश्किल हो सकता है।
क्या मुश्किल है, क्या जिदंगी है, इस “भारत” की, यह देख कर एक नई दुनिया से रुबरु होने का मौका मिलता है।
किसी के इस दुनिया से चले जाने पर सिर्फ “कुछ मिनट” आकर खड़े हो जाने वाले शहर के लोगों के बीच, पूरा गांव किसी की मौत और उसके परिवार के दुख में शामिल हो सकता है।
TVFPlay और Prime Video की सबसे बड़ी खूबी यही है कि उसका एक एक किरदार और डायलॉग आपको बांध लेता है।
“फुटानी जी” मेरे लिए इस सीरीज के सबसे बेहतर नजर आने वाल किरदार हैं। जिनके चेहरे और आवाज़ को देख कर आप वहीं ठहर जाते हैं।
जब गालियां और खून हर वेब सीरीज में ज़रूरी है वहां “ग्राम चिकित्सालय” अपनी सादगी से आपको बांध लेता है।
बस उन लोगों से बच कर रहना, जो इसे “पंचायत” की नकल बताते हैं। यह अलग दुनिया है, गांव के बीमार और डॉक्टर के बीच की एक कहानी।