वैसे तो नेताओं की जिंदगी एक दूसरे के खिलाफ भाषण देने और फिर उसी नेता से गले मिलने तक अलग होती है। लेकिन कांग्रेस के इस सांसद का दबदबा तो भाजपा में भी है।

BCCI चीफ रोजर बिन्नी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उनकी जगह नए नाम की चर्चा है। वो नाम कोई और नहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला हैं।
राजीव शुक्ला IPL के चेयरमैन रह चुके हैं और अभी BCCI के उपाध्यक्ष भी हैं। अब उन्हें चुनाव होने तक अध्यक्ष बनाया जा रहा है।गौरतलब है कि संसद में राजीव शुक्ला भाजपा नेताओं के खिलाफ बोलते हैं और पेशे से अपने समय के पत्रकार रहें सांसद जी यहां भी लाभ का पद ले रहे हैं।