अजय देवगन और शाहरुख खान दोनों ही बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। जहां शाहरुख 2023 में अपनी तीन सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं।वहीं अजय देवगन दृश्यम के अलावा कोई और बड़ी हिट के लिए तरस रहे हैं।लेकिन आने वाले 2026 के साल में दोनों में एक बार फिर से टकराव होने वाला है। शाहरुख खान की KING और अजय देवगन की दृश्यम 3, 2026 के अक्टूबर महीने में एक साथ रिलीज़ होने को तैयार है।जिससे 2012 वाला टकराव सामने आने वाला है।

जब शाहरुख की जब तक है जान और अजय देवगन की सन ऑफ सरदार के बीच टक्कर हुई थी।अब देखना यह है कि इस कंडीशन पर काजोल का क्या रुख होता है। क्योंकि शाहरुख उनके दोस्त और अजय उनके पति हैं।