War 2 ट्रेलर ने मचाया धमाल, लेकिन शाहरुख खान का रिकॉर्ड अब भी अटूट!
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की “War 2” का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छाया, 24 घंटे में 54.4 मिलियन व्यूज़—but not enough to dethrone SRK’s “Dunki”
हाल ही में यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर “War 2” का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है और दर्शकों के बीच इसने जबरदस्त क्रेज़ बना दिया है। फिल्म में ऋतिक रोशन और तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही है, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।और साथ कियारा आडवाणी भी है।
ट्रेलर को रिलीज के बाद महज 24 घंटों में कुल 54.4 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। लेकिन यह आंकड़ा शाहरुख खान की “Dunki” 58.5M और अक्षय कुमार की “Sky Force” (57.7M) को पछाड़ने में नाकाम रहा। ट्रेलर व्यू के अगर बात करें तो 24 घंटे में हिंदी: 26M, तेलुगु: 22M और तमिल: 6.4M मिले है।
Jr NTR की एंट्री पर फैंस ने लुटाया प्यार NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, जब ट्रेलर में जूनियर एनटीआर की एंट्री हुई, थिएटर में फैंस का जोश चरम पर पहुंच गया। ट्विटर पर उन्हें “scene stealer” कहा गया और फैंस ने उनकी एनर्जी और स्टाइल की जमकर तारीफ की।
पोस्ट-क्रेडिट सीन में शाहरुख की अनुपस्थिति
एक रिपोर्ट के अनुसार, फैंस को उम्मीद थी कि “War 2” के पोस्ट-क्रेडिट सीन में शाहरुख खान की झलक जरूर मिलेगी। लेकिन YRF ने दो नए Alpha एजेंट्स को इंट्रोड्यूस किया है, जिससे स्पाई यूनिवर्स की अगली दिशा स्पष्ट होती दिख रही है। पठान की एंट्री न दिखने पर फैंस काफी नाखुश नजर आए। लेकिन देखते है रिलीज़ होने पर फ़िल्म क्या धमाल मचाती है।
14 अगस्त को रिलीज़ होगी फिल्म War 2 को स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त 2025 के मौके पर थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़े मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। क्योंकि इसी टाइम रजनीकांत की ‘कुली’ मूवी भी रिलीज़ होगी
क्या War 2 बना पाएगी ब्लॉकबस्टर इतिहास? ट्रेलर की लोकप्रियता से साफ है कि दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। हालांकि ट्रेलर व्यूज़ के मामले में यह शाहरुख की “Dunki” को पीछे नहीं छोड़ सकी, लेकिन एक्शन सीक्वेंस, इंटरनेशनल लोकेशन और स्टार कास्ट के दम पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच सकती है।