RCB Stampeade
4 जून, बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों फैंस इकट्ठा हो गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।
कोहली की भावुक प्रतिक्रिया
RCB के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा,
“इस हादसे ने मुझे अंदर तक तोड़ दिया है। मैं शब्दों में नहीं बयां कर सकता कि क्या महसूस कर रहा हूं।”
RCB का आधिकारिक बयान

कोहली ने इंस्टाग्राम पर RCB का आधिकारिक बयान भी साझा किया। बयान में लिखा गया:
“हम मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से मिली दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बेहद दुखी हैं, जिसमें टीम के आगमन का इंतज़ार कर रही भीड़ शामिल थी। सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे अहम है। हम मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”
बयान में आगे कहा गया:
“घटना की जानकारी मिलते ही हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में बदलाव किया और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन किया। हम अपने सभी प्रशंसकों से अपील करते हैं कि वे सुरक्षित रहें।”
RCB की ऐतिहासिक जीत पर छाया मातम
RCB ने पहली बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की, जिससे टीम के फैंस में उत्साह चरम पर था। मगर यह खुशी अब गहरे शोक में बदल गई है। यह घटना एक चेतावनी भी है कि किसी भी आयोजन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।