टीवी चैनल की डिबेट्स कितनी ज़हरीली हो चुकी हैं यह किसी से छुपा नहीं है। कभी बड़े मिडिया चैनल की महिला ऐंकर धमकी देने के अंदाज़ में कांग्रेस प्रवक्ता के सामने आ खड़ी होती हैं और कभी हाथापाई तक की नौबत आ जाती है। लेकिन भाजपा के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने बोलते हुए, कल सड़कछाप भाषा का इस्तेमाल किया। कल आजतक टीवी डिबेट के दौरान प्रेम शुक्ला ने कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत की माता जी के बारे में लाइव टीवी पर अपशब्द बोल दिए। यह रहा म्यूट वीडियो –
https://x.com/SevadalUTP/status/1929062181452034095: लाइव टीवी पर क्यों हुई गाली गलोच।यह शब्द इतने गंदे हैं कि इसे सुनाना या लिखना सभ्य लोगों के लिए नहीं हैं। लेकिन इस पर भाजपा की तरफ से किसी भी तरह की कोई टिप्पणी या गलती अभी तक पेश नहीं हुई है। हालाँकि इसमें किसी तरह की हैरानी भी क्यों होगी। भाजपा के नेता कर्नल सोफिया कुरैशी जी तक के लिए अपशब्द बोलते हैं, तो कार्यवाही नहीं होती है तो सभी भाजपा नेताओं को यह सब देख कर मनोबल मिलता है।