मुंबई की चमकती दुनिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है , आलिया भट की एक्स पर्सनल असिस्टेंट को उनके पर्सनल अकाउंट से पैसे निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, वेदिका शेट्टी के 77 लाख की रखम की हेरा फैरी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में जांच जारी है ।
फ़र्ज़ी दस्तखत और टूटा भरोसा।
यह बात तब सामने आई जब आलिया की मां सोनी राजदान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आलिया की असिस्टेंट के खिलाफ धारा 316(4) 318 (4) के तहत शिकायत दर्ज हुई थी । तब से ही उनकी तलाश जारी थी। करीब 5 महीने बाद आरोपी बैंगलुरु से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जांच के दौरान पता चला कि फर्जी दस्तख़त से अपने अकाउंट 77 लाख की रखम ट्रांजैक्शन किए।
आलिया के प्रोडक्शन हाउस का मामला
आलिया भट ने अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत 2021 में की थी, इसमें उन्होंने अपनी पहली फिल्म डार्लिंग्स थी, जिसने OTT प्लेटफॉर्म पर बहुत दिल जीता था, जिसे शाहरुख खान की रेड चिलीज इंटरटेनमेंट ने को – प्रोड्यूस किया था। इसमें अभिनेत्री आलिया भट, विजय वर्मा और शैफाली शाह ने अ अहम भूमिका निभाई थी, फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
क्या है वेदिका शैट्टी का रोल आलिया की जिंदगी में।
NTDV ने पुलिस के हवाले से बताया कि शेट्टी ने 2021 से 2024 तक आलिया भट का पर्सनल असिस्टेंट के रूप में काम किया। इसी दौरान वो आलिया के सब फाइनेंशियल काम संभालती थीं । पुलिस के मुताबिक वेदिका शेट्टी ने नकली बिल्स पर दस्तखत करवाए जो उसका पैसा अपने एक दोस्त के अकाउंट में भेज देती थी। जो बाद म उनके पास आ जाता था। इस मामले में पुलिस अपनी जांच के रही है लेकिन आलिया भट और उनकी टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है ।
शगुफ्ता ऐजाज़