हिना खान की शादी की तस्वीर।
वैसे तो अक्सर बॉलीवुड में एक दूसरे के धर्म के विपरीत शादी और रिश्ते देखने को मिलते ही हैं। लेकिन जब जब ऐसा कोई रिश्ता होता है तो हर तरफ चर्चा ज़रूर होती है।
इस बार चर्चा का विषय बनी हैं एक्ट्रेस और बिग बॉस के 11 वे सीज़न की फाइनलिस्ट रहें हीना खान। हीना ने अपने 8 साल पुराने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की है। इन दोनों का रिश्ता कभी भी किसी से छुपा नहीं रहा है हमेशा कपल की तरह दोनों ही मीडिया के सामने रहे हैं।
लेकिन अब आधिकारिक तौर पर दोनों एक बंधन में बंध गए हैं। अब इनकी शादी के बाद से ही सोशल मिडिया पर अलग अलग तरह के ट्वीट्स और कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। क्यूंकि दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे से अलग धर्म के हैं।
हीना खान और “यह रिश्ता क्या कहलाता है”.

हीना खान स्टार प्लस के धारावाहिक यह रिश्ता क्या कहलाता है देश भर में फेमस हो गयी थी, उन्हें रातों रात हर घर में सराहा गया था। अब भी कई फिल्मों और कई धारावाहिक में अक्सर नज़र आ चुकी हैं। हाल ही में उन्हें कैंसर भी हुआ था, जिसका वो इलाज करा रही हैं।
इस नए रिश्ते में बंधी हीना अब क्या अपने चाहने वालों के लिए एक्टिंग करेंगी या फिर फेमिली की तरफ ध्यान देंगीं यह देखने वाली बात होगी।